फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन

Wed, 09 Sep 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए बुधवार को स्टेडियम में खिलाड़ियों का विभिन्न एथलेटिक्स खेलों में ट्रायल्स लेकर चयन किया गया है।
विज्ञापन


जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी की देखरेख में स्टेडियम में हुए ट्रायल्स के बालक वर्ग में चंपावत के रवीद्र कुमार, अभिषेक सिंह के अलावा टनकपुर के एजाज अहमद, पारस कश्यप, सचिन बोहरा, अरुण राना, प्रशांत जोशी, पीयूष वर्मा, सचिन सिंह महर का चयन हुआ है। बालिका वर्ग में चंपावत की दिशा गोस्वामी, पूजा गोस्वामी, लोहाघाट की कमला घटवाल, टनकपुर की आस्कान, रुचि बोहरा, भगवती, चंद्रकला हिमानी बोहरा, शांति आर्या का चयन हुआ है।
विज्ञापन


जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पाटनी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 12 सितंबर से देहरादून के महाराणा स्पोर्ट्स कालेज के होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग के लिए 11 सितंबर को देहरादून रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर विजेता खिलाड़ी 27 सितंबर से हिमाचल के हमीरपुर में होने वाली नार्थजोन चैंपियनशिप के लिए चयनित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें