लाला चंभाराम विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र समद अली अंसारी द्वारा बनाया गया विज्ञान मॉडल राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी के लिए चयनित हुआ है। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बता दें कि मेधावी समद अली के परिवहन एवं संचार विषय पर बनाए गए मॉडल को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। मॉडल का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी के लिए चयन हुआ है। प्रधानाचार्य राकेश चंद्र पांडेय बताया कि मॉडल के राष्ट्रीय प्रदर्शनी में चयन होने के बाद एससीईआरटी ने मॉडल की विस्तृत रिपोर्ट मंगाई है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का स्थान और तिथि बाद में तय होगी। मेधावी समद की इस उलपब्धि पर प्रधानाचार्य के अलावा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. देवी दत्त जोशी, प्रबंधक दरबान सिंह करायत, कोषाध्यक्ष मदन सिंह बोहरा आदि ने खुशी जाहिर की है।