फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने और रोडवेज के लिए भूमि का चयन

Wed, 06 Jul 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
थाने और रोडवेज के लिए भूमि का चयन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रशासन ने बनबसा में थाने और परिवहन निगम के बस अड्डे के लिए भूमि का चयन किया। मीना बाजार के पास पिछले दिनों अतिक्रमण से खाली कराई भूमि पर प्रशासन ने पुलिस और परिवहन विभाग के लिए 9-9 बीघा भूमि चिन्हित की है। जल्द ही शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। पैसा अवमुक्त होते ही थाना भवन और रोडवेज बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि नौ बीघा भूमि पर थाना, आवासीय भवन, सीओ आवास, अभिसूचना इकाई आदि के भवन बनाए जाएंगे। उन्होंने थानाध्यक्ष को भूमि पर घेराबंदी कर थाने का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा नौ बीघा भूमि परिवहन विभाग के बस अड्डे के लिए चिन्हित की गई है।

एसडीएम ने बताया कि जल्द ही बनबसा में नए थाने के भवन और बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान सीओ आरएस रौतेला, थानाध्यक्ष विनोद यादव आदि मौजूद थे। बता दें कि वर्तमान थाना भवन का कुछ हिस्सा एनएचएआई की जद में आने से टूटने की कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें