फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से खाली कराई भूमि पर किया पौधरोपण

Wed, 06 Jul 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
अतिक्रमण से खाली कराई भूमि पर किया पौधरोपण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि भूमि पर कब्जे का प्रयास और पौधों को क्षति पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।15 जून को पंपापुर में किसी व्यक्ति द्वारा वन विभाग की भूमि पर कब्जा कर जेसीबी और ट्रैक्टर से समतलीकरण किया गया था।
विज्ञापन


अमर उजाला में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए प्रशासन, वन विभाग और यूपी सिंचाई विभाग ने संयुक्त सर्वे किया था। सर्वे में उक्त भूमि पूर्वी तराई वन प्रभाग खटीमा की निकली। इस भूमि को वन विभाग ने कब्जे में ले लिया था। बुधवार को वन विभाग ने इस भूमि पर पौधरोपण किया।

एसडीएम ने वन विभाग को तत्काल इस भूमि पर घेरबाड़ के निर्देश दिए। आईएफएस ट्रेनी अमित कुंवर ने वन कर्मियों को रोपित पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान सीओ राजन सिंह रौतेला, पूर्वी तराई वन प्रभाग के एसडीओ एनसी पंत, रेंजर सुरेश मैंदोला, वन दरोगा रमेश चंद्र, थानाध्यक्ष विनोद यादव, ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी एसआई मंजू पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें