फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो क्विंटल लावारिस पॉलिथीन जब्त 

Tue, 16 May 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर
विज्ञापन
पकड़ी गई पॉलीथीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रतिबंध के बावजूद नगर क्षेत्र में पॉलिथीन सप्लाई का धंधा जोरों पर है। बनबसा से चोरी-छिपे बड़ी मात्रा में पॉलिथीन नेपाल को सप्लाई की जा रही है। सोमवार को प्रशासन की टीम ने मीना बाजार में एक प्रतिष्ठान के पीछे से लावारिस हालत में छह कट्टे करीब दो क्विंटल पॉलिथीन बरामद कर जब्त की। उम्मीद जताई जा रही है कि नेपाल सप्लाई होने से पूर्व ही पॉलिथीन भरे कट्टे प्रशासन के हत्थे चढ़ गए। 
पर्यावरण और पशुओं के लिए हानिकारक पॉलिथीन पर अदालती रोक है लेकिन कई लोग कानून को धता बता पॉलिथीन सप्लाई करने में लगे हैं। मुखबिर की सूचना पर एसडीएम एके चन्याल के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने मीनाबाजार क्षेत्र में एक प्रतिष्ठान के पॉलिथीन भरे छह कट्टे बरामद किए। बताया जा रहा है कि बनबसा में कई गोदामों में पॉलिथीन होने की प्रशासन के पास सूचना है। हालांकि नगर क्षेत्र के कई व्यापारी पॉलिथीन का प्रयोग बंद कर कागज की थैलियों और कपड़े के बैग का प्रयोग कर रहे हैं लेकिन कई व्यवसायी चोरी छुपे पॉलिथीन का प्रयोग करने से बाज नही आ रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि सोमवार को लावारिस मिली पॉलिथीन के स्वामी का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान रमेश चंद्र गौतम, एसआई अश्वनी बलूनी, एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला, हरीश कन्याल, नगरपालिका के शरत अग्रवाल आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जारी रहेगी छापामार कार्रवाई
बनबसा (चंपावत) नगर पंचायत के प्रभारी ईओ शेखर चंद्र जोशी ने बताया कि रिसाइकिल, 20 माइक्रोन से कम मोटाई की पॉलिथीन को प्रयोग, भंडारण कानूनन अपराध है। पकड़े जाने पर छह माह तक का कारावास और दस हजार रुपये तक अर्थदंड का प्रावधान है। नगर में पॉलिथीन उन्मूलन को लेकर छापामार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें