फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो व्यापारियों के गोदाम से सवा दो क्विंटल पॉलिथीन और थर्माकॉल जब्त

Sun, 07 Oct 2018 10:06 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
व्यापारियों के गोदाम से पॉलिथीन जब्त करते एसडीएम अनिल गर्ब्याल एवं नगर पालिका की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एसडीएम अनिल गर्ब्याल के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मियों की टीम ने शहर में पॉलिथीन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई व्यापारियों के गोदामों में छापा मारकर दो व्यापारियों के गोदाम से सवा दो क्विंटल पॉलिथीन जब्त कर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट की रोक और प्रशासन की सख्ती के बाद भी शहर में पॉलिथीन का प्रयोग थम नहीं रहा है। व्यापारी गोदामों में पॉलिथीन, प्लास्टिक और थर्माकॉल रखकर चोरी-छिपे धड़ल्ले से प्रयोग कर रहे हैं। एसडीएम के नेतृत्व में हुई छापेमारी में दुकानों के अलावा और व्यापारियों के गोदामों में भी छापे मारे गए।

ईओ जयवीर सिंह राठी ने बताया कि व्यापारी अभिषेक गर्ग के गोदाम से दो क्विंटल और दीपक कुमार के गोदाम से 25 किलो पॉलिथीन, प्लास्टिक और थर्माकॉल जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों व्यापारियों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। चेकिंग अभियान में नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक बसंतराज चंद, लिपिक विनोद चंद्र बिष्ट, पर्यावरण पर्यवेक्षक राकेश कुमार, रामरतन, नीरज सिंह, अर्जुन सिंह एवं पुलिस फोर्स मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें