फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमलखेत-छिलकाछीना सड़क पर जगह-जगह गड्ढों से ग्रामीण में आक्रोश

Wed, 20 Feb 2019 11:13 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत
विज्ञापन
सिमलखेत-छिलकाछीना सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विकास खंड पाटी की सिमलखेत-छिलकाछीना सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।  सड़क पर 15-20 साल से डामरीकरण नहीं होने से बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके है। इससे चलते आए दिन सड़क पर दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। 
विज्ञापन



ग्रामीण चतुर सिंह मौनी ने कहा कि बारिश का सारा पानी सड़क में बह रहा है। बताया कि स्कूली बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि मौनकाड़ा को सांसद ने गोद लिया है। उसके बाद भी गांव में सड़क के बदहाल स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण राहुल सिंह ने कहा कि बेरोजगार युवा सड़क पर सेना की भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ते समय कई युवा गिरकर चोटिल हो गए। कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी सिमलखेत के रहने वाले हैं, इसके बाद भी सड़क के हाल बदहाल हो चुके हैं। ग्रामीण राम सिंह, नंदू सिंह, श्याम सिंह, बब्लू, दीपक सिंह मौनी ने जल्द से जल्द सड़क में डामरीकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें