फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराएं लोक सभा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने जिला कार्यालय सभागार में निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ एक बैठक कर जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी लेते हुए निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने कहा कि चुनाव को निष्पक्षता के साथ संपन्न कराए जाने के लिए आयोग गंभीर है। इसलिए सभी अधिकारी आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कर निर्वाचन को निष्पक्ष संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि इस बार सभी मतदान केंद्रों में वीवीपैट का उपयोग किया जाएगा तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र की वीवीपैट में पड़ी पर्ची की भी गणना की जाएगी। उन्होंने स्वीप के माध्यम से टॉल फ्री नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी षणमुगम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को विधिवत तौर पर संपन्न कराने के लिए मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया है, जो जिला स्तर पर अन्य अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया जिला स्तर पर की जा रही तैयारियों के बारे में पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जानकारी दी। बैठक में उप जिलाधिकारी आरसी गौतम, अनिल गर्ब्याल, पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल, वरिष्ठ कोषाधिकारी हेमेंद्र प्रकाश गंगवार, मोहित साह समेत समस्त नोडल व प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


स्ट्रांग रूम और ईवीएम का निरीक्षण किया
चंपावत। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गोरलचौड़ मैदान में बनाए जाने वाले स्ट्रॉग रूम, कलक्ट्रेट में बने वीवीपैट, कोषागार में ईवीएम के निरीक्षण के साथ आपदा प्रकोष्ठ में स्थापित टोल फ्री नंबर 1950 का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में आगामी लोक सभा निर्वाचन की नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पूर्व तक दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें