फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों ने किया शिक्षक दिवस का बहिष्कार

Mon, 05 Sep 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट।
विज्ञापन
शिक्षकों ने की ‌वेतन विसंगति सुधारने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने सरकार की ओर से त्रिस्तरीय शिक्षा व्यवस्था लागू करने में वादाखिलाफी करने और 21 सूत्रीय मांगों की अनदेखी करने के विरोध में शिक्षक दिवस का बहिष्कार कर जोरदार नारेबाजी की। बीईओ कार्यालय में धरना देकर आक्रोश जताया। ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक राम के नेतृत्व में प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में महेश गिरि गोस्वामी, हरीश चंद्र, हर्ष प्रदीप, प्रेमबल्लभ पांडेय, यशोधर भट्ट, देव सिंह चौधरी, हरीश कुमार, प्रेम गिरि आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन


लोहाघाट में संगठन के जिला अध्यक्ष रमेश देव, ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सिंह पुजारी, महामंत्री राजु कुमार ने उपशिक्षा अधिकारी के माध्यम से सीएम समेत अन्य मंत्रियों और अधिकारियों ज्ञापन भेजे गये। धरना स्थल में हुई सभा में पुष्कर नाथ, शिक्षक नेता आशीष जोशी, शंकर सिंह धौनी, मोहन गिरि, दीपक टम्टा, भुवन चंद्र, वंदना जोशी आदि ने विचार रखे और सरकार की वादाखिलाफी पर रोष प्रकट किया। धरना देने वालों में वंदना जोशी, गीता पांडे, नीरु बिष्ट, फरजाना सलीम, निर्मला अधिकारी, विमला चिलकोटी, उर्मिला करायत आदि थे।

चंपावत। यहां जीआईसी में शिक्षकों ने 14 सूत्रीय मांगें पूरी न होने के विरोध में शिक्षक दिवस कार्यक्रमों का विरोध किया। विरोध करने वालों में उम्मेद बिष्ट, भवान सिंह, केके उपाध्याय, एमएल गुप्ता, चंद्र सिंह, मनोज जोशी, बाजश्रवा आर्य, एसी गोस्वामी, मदन राम, सुरेश राम, भुवन शर्मा, हीराबल्लभ पांडेय, डीएन भट्ट, रुद्र सिंह बोहरा, अशोक खर्कवाल, जगदीश जोशी, बीना चौधरी आदि थे।
विज्ञापन


टनकपुर (चंपावत)। अतिथि शिक्षकों ने शिक्षक दिवस काला दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। अतिथि शिक्षकों ने 29 अगस्त को जारी शासनादेश के अनुपालन की मांग की। उन्होंने मंगलवार से आंदोलन का एलान किया है। बैठक में दीपक बिष्ट, रवींद्र सिंह, जगमोहन जोशी, सौरभ, ललित मोहन जोशी, रवि कुमार, प्रियंका खर्कवाल, मोमिन, नूरीन, मंजू बिष्ट, मोनिका आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें