चंपावत में पंचम वाहिनी खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता और उविजेता टीम ट्रॉफ
चंपावत। एसएसबी पंचम वाहिनी की तीन दिवसीय क्षेत्रक क्रिकेट प्रतियोगिता का चैंपियन क्षेत्रक मुख्यालय पीलीभीत बना। फाइनल में पीलीभीत ने क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा को आठ विकेट से हराया।
पंचम वाहिनी के खेल मैदान में वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में प्रतियोगिता का फाइनल क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा और क्षेत्रक मुख्यालय पीलीभीत के बीच हुआ। पीलीभीत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 123 रन बनाए। पीलीभीत की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर दिया। टीम ने आठ विकेट से मैच जीता। उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा सुधांशु नौटियाल ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता को बढ़ाती हैं बल्कि टीमवर्क, अनुशासन और खेल भावना को भी प्रबल बनाती हैं। इस दौरान एसएसबी पंचम वाहिनी के अधिकारी, कर्मी आदि मौजूद रहे। संवाद