फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में रोष जताया

Sat, 06 Dec 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर कोतवाली सीओ वंदना वर्मा के समक्ष मांग उठातीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की प्रदेश अध्यक्
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर रोष जताया। उन्होंने नगर के पुरानी टंकी के पास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता की तहरीर पर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहुंचीं। उन्होंने कोतवाली पुलिस में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गोविंदी मेहता की ओर से सौंपी तहरीर के आधार पर कार्रवाई की मांग उठाई। आरोप लगाया कि 26 नवंबर को नंदा गौरी योजना के आवेदन जमा करने आए दूसरे पक्ष के वार्ड संख्या तीन निवासी स्नेहा राज, उसके भाई निखिल और एसओजी जवान उमेश राज की ओर से उचित व्यवहार नहीं किया गया। काफी देर हंगामे के बीच सीओ वंदना वर्मा ने जांच अधिकारी एसआई तेज कुमार से दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जानकारी ली और दूसरे पक्ष के स्नेहा राज, निखिल और उमेश राज को भी बुलाया और समझाया। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। इस दौरान संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा, ब्लाक अध्यक्ष गीता चंद्रा, गायत्री पंत, देवकी, सावित्री भट्ट समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहीेंं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें