फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किमाड़ी गांव में लगाई चौपाल

Sat, 30 Jan 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम निर्मला बिष्ट ने किमाड़ी गांव में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए के आतंक से लोगों में दहशत है। क्षेत्र में तेंदुए ने कई मवेशियों को मार डाला है, लेकिन पोस्टमार्टम के लिए यहां पशु चिकित्सक नहीं हैं। एसडीएम ने सीवीओ से वार्ता कर खेतीखान के वेटनरी सर्जन को भेजने का निर्देश दिया, जिससे पीड़ितों के पशुओं का वन कर्मचारियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर उन्हें वन विभाग से शीघ्र मुआवजा दिया जा सके। ग्रामीणों ने किमाड़ी पेयजल योजना के मुख्य टैंक के पास पाइपों के जर्जर होने और यहां पांच सौ मीटर पाइप लाइन बदलने की मांग की।
विज्ञापन


किमाड़ी सड़क पर एक स्थान में चट्टान आने से दुर्घटनाओं का अंदेशा बना है। एसडीएम ने लोनिवि के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर बारिश से पहले चट्टान समेत मलबे में आए देवदार के पेड़ों का निस्तारण करने को कहा। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक उनके राशनकार्डों डिजिटलाइजेशन न होने से उन्हें खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। एसडीएम ने एफजीआई के लोगों के कार्डों का शीघ्र डिजिटलाइजेशन करने का निर्देश देते हुए उन्हें खाद्यान्न मुहैय्या करने को कहा। गांव में सिंचाई गूल टूटी हुई है, जिसके लिए उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई से वार्ता कर इस सूखे की स्थिति में गूल को चालू करने को कहा। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी सीएस भट्ट, ग्राम पंचायत अधिकारी बद्रीदत्त, पटवारी मोहित मेहता भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें