फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया वैल्डरों की दुकानों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना महामारी के चलते ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए एसडीएम आरसी गौतम ने लोहाघाट नगर स्थित वेल्डरों की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने ऑक्सीजन सिलिंडरों की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

वेल्डरों ने जरूरत के वक्त ऑक्सीजन सिलिंडर प्रशासन को उपलब्ध कराने की बात कही। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान नौ दुकानों में कुल 10 ऑक्सीजन सिलिंडर मिले। इनमें से कुछ खाली, कुछ भरे और कुछ प्रयोग में लाए गए थे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन संकट बना हुआ है। ऑक्सीजन की कमी से लोगों की जानें जा रही हैं। एसडीएम ने वैल्डरों से जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन सिलिंडर प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस पर सभी वेल्डरों ने जरूरत के वक्त सभी सिलिंडरों को प्रशासन को देने की सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें