लोहाघाट सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती प्रवासियों का हालचाल जानते एसडीएम आरसी गौतम।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। एसडीएम आरसी गौतम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं और आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ मरीजों को अस्पताल की ओर से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
एसडीएम ने अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती तीन प्रवासियों का हाल जाना। प्रवासियों से उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। एसडीएम ने अस्पताल में मौजूद दवाओं का स्टाक का मिलान करने के साथ फीवर क्लीनिक आदि का निरीक्षण किया। चिकित्साधीक्षक डॉ.जुनैद ने प्रतिदिन लिए जाने वाले सैंपलों की जानकारी देने के साथ अस्पताल की ओर से रोगियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। एसडीएम ने रोगियों को दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।