चंपावत के खेतीखान में लगा जाम।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय का लगातार विस्तार होने के साथ ही यहां हर दिन वाहनों का जाम लगने की समस्या आम होने लगी है। जिला मुख्यालय के लिए बाईपास सड़क नहीं होने के कारण सभी प्रकार के वाहनों का दबाव राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही रहता है।
जिस कारण सुबह कामकाजी लोगों के दफ्तरों को निकलते समय वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। मुख्य बाजार के अलावा ललुवापानी रोड पर बेहद संकरी जगह होने के कारण छोटे बड़े वाहन अक्सर जाम में फंस जाते हैं। जिसके चलते दुकानदारों के साथ ही पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी ललुवापानी रोड और टनकपुर रोड पर कई बार जाम लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। संवाद