बनबसा (चंपावत)। केंद्रीय विद्यालय प्रथम में स्काउट गाइड झंडा दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्यअतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य और पूर्व जिला स्काउट कमिश्नर बंशीधर उपाध्याय और विद्यालय प्राचार्य आरसीएस धपोला ने स्काउट जनक सर बेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
स्काउट झंडा दिवस पर मुख्यअतिथि ने बच्चों को बेडेन पावेल, पं. मदन मोहन मालवीय, महात्मा गांधी के बारे में बताया। बच्चों ने स्काउट प्रार्थना गीत, झंडारोहण के बाद स्काउट गाइड प्रतिज्ञा, स्काउट नियमों की प्रस्तुति दी। बच्चों ने ज्ञानवर्धक, मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
नेहा चंद ने बेडेन पावेल के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। दहेज समस्या, सड़क सुरक्षा नियमों पर आधारित लघु नाटिकाएं, समूहगान, लोकगीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम समापन पर प्राचार्य ने आभार जताया। कार्यक्रम में स्काउट गाइड शिक्षक वीपी सिंह, एसके सिंह, वीना पांडेय, आर पंत, किरन तिरुवा, शैैफाली माहेश्वर आदि ने सहयोग दिया। वरिष्ठ शिक्षिका नीना सक्सेना, एके मिश्रा आदि थे।