फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात बाल वैज्ञानिकों का जिला स्तर के लिए चयन 

Tue, 08 Nov 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद के सहयोग से जीजीआईसी में ब्लाक स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के 120 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। जूनियर और सीनियर वर्ग के सात बाल वैज्ञानिकों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। 

मंगलवार को प्रधानाचार्या मीना शुक्ला ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उ जिला समन्वयक नरेश जोशी ने बाल विज्ञान कांग्रेस की अवधारणा पर प्रकाश डाला। ब्लाक समन्वयक गौरीशंकर जोशी के संचालन और डा.एमपी जोशी, राजेंद्र गड़कोटी के मार्गदर्शन में बाल वैज्ञानिकों ने शोधपत्र प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में होली विजडम स्कूल मानेश्वर की स्तुति देउपा, आदर्श जीआईसी पुलहिंडोला के त्रिभुवन जोशी, सीनियर वर्ग में जीआईसी दिगालीचौड़ के कमल रावत, जीआईसी लोहाघाट के लेखपाल आर्या, होली विजडम स्कूल मानेश्वर के लोकेश, जीआईसी कर्णकरायत की हिमानी मुरारी, जीआईसी लोहाघाट के लता पांडेय का जिला स्तरीय आयोजन के लिए चयन हुआ है। डॉ.हरीश अधिकारी, डॉ.सुधाकर जोशी, सुंदर नाथ गोस्वामी ने बाल वैज्ञानिकों के शोधपत्रों का मूल्यांकन किया। आयोजन में विपिन खोलिया, मंजू विश्वकर्मा, नीलम चंद, चंद्रा पांडेय आदि ने सहयोग किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें