फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में बदला स्कूलों का समय, 10 मई तक लागू रहेगा आदेश

Wed, 29 Apr 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी ग्रीष्मावकाश वाले सरकारी और निजी विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। अब स्कूल सुबह 7:45 बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित होंगे। यह व्यवस्था 29 अप्रैल से लागू होकर 10 मई 2026 तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के मैदानी इलाकों में लू और भीषण गर्मी की चेतावनी जारी किए जाने के बाद प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों पर लागू होगी। आंगनबाड़ी केंद्रों को भी इसमें शामिल किया गया है। हालांकि शीतावकाश वाले विद्यालय पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित होते रहेंगे। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक करें।
सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - मान सिंह, सीईओ चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें