चंपावत। शासन की ओर से जारी छात्रवृत्तियों का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाना जरूरी है। इसके लिए विद्यालयों को निर्देश जारी किए गए हैं। कक्षा एक से लेकर दशमोत्तर कक्षाओं तक के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रवृति दी जाती है। समाज कल्याण ने एनपीसी पोर्टल के माध्यम से इसके लिए आवेदन मांगे हैं। छात्रवृत्ति के लिए 31 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
वर्ष 2024-25 में कक्षा एक से 12वीं और उससे उपकी कक्षाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति, दिव्यांग और ईबीसी के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति एनपीएस पोर्टल खोल दिया गया है। समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि जिले में सभी प्रकार की छात्रवृत्तियों के लिए जिले के विद्यालयों को निर्देश जारी किए गए हैं। छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarships.gov.in/में आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर रखी गई है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। संवाद