चंपावत जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
चंपावत। जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के नहीं होने से बच्चों का इलाज कराने में परेशानी हो रही है। अभिभावक अपने पाल्यों को फिजिशियन को दिखाने के लिए मजबूर हैं।
शुक्रवार को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर भट्ट के नहीं होने से बच्चों का इलाज फिजिशियन से कराना पड़ा। इससे अस्पताल के फिजिशियन कक्ष के बाहर वायरल समेत अन्य मरीजों के साथ बीमार बच्चों की भीड़ लगी रही। भीड़ अधिक होने से मरीजों को इलाज कराने के लिए परेशान होना पड़ा। उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। अस्पताल के पीएमएस डाॅ. पीएस खोलिया ने बताया कि अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ के पास एसीएमओ का चार्ज भी है। वह विभागीय कार्य होने से बच्चों का इलाज नहीं कर सके। संवाद