आंगनबाड़ी केंद्र ठाड़ाढुंगा से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ नवजात शिशुओं को स्तनपान कराने तथा गर्भवती महिलाओं को उचित पोषण देने की मुहिम शुरू की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैली प्रजापति की पहल पर तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी ने यह अभियान शुरू किया है।
उन्होंने घर में बेटी के आने पर आज मैने लगाया है ज्ञान का पौधा, बड़े होने पर बेटी के साथ लगेंगे इंसानियत के फल, बांटेगी हर घर में खुशियां गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
लिंगानुपात में आ रहे अंतर पर चिंता जताते हुए बेटी को घर में देवी स्वरूप मानने के अलावा बच्चों को संस्कारवान बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए मां का दूध अमृत के समान बताया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता और सहायिका सरस्वती जोशी के अलावा किरन, ऊषा, पिंकी, संगीता, रेखा, भारती, रेनू, आशा ने इसे एक सार्थक पहल बताया।