जीआईसी चौमेल के विज्ञान प्रवक्ता पीसी तिवारी को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने मैसूर (कर्नाटक) में गणित विषय पर होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए चयनित किया है। 22 दिसंबर को होने वाले सम्मेलन में चयनित होने वाले वह राज्य से एकमात्र प्रवक्ता हैं।
इससे पूर्व तिवारी बच्चों में रटने की प्रवृत्ति को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समाप्त करने की विधा को लेकर मेघालय, सोलह संस्कारों पर वैज्ञानिक विवेचन पर फरीदाबाद, गणित में मनोविज्ञान पर दिल्ली विश्वविद्यालय, गणितीयकरण विषय पर अजमेर में, विज्ञान के छोटे-छोटे प्रायोगिक क्रियाकलापों पर भोपाल में हुए राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलनों में व्याख्यान दे चुके हैं। तिवारी को राष्ट्रीय मंच पर व्याख्यान के लिए चुने जाने पर प्रधानाचार्य डीसी आर्या की अध्यक्षता तथा रविकांत शर्मा के संचालन में समारोह हुआ। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिवान सिंह बिष्ट, मोहित जोशी, रचना ओली, भुवन अधिकारी, किशोर जोशी, योगेश नाथ, अभिभावक संघ अध्यक्ष संजय फर्त्याल, ग्राम प्रधान लाल सिंह, तनुजा महर, हरीश तिवारी आदि ने बधाई दी है।