फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरसाड़ी ने पारस को किया पराजित

Sat, 24 Sep 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)
विज्ञापन
गरसाड़ी ने पारस को किया पराजित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरसाड़ी में वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है।
विज्ञापन


उद्घाटन मैच में गरसाड़ी ने पारस की टीम को 2-0 सेटों से पराजित कर दूसरे चक्र में प्रवेश किया।

दूसरे मैच में पाटी ने पारस द्वितीय को 2-0 से और बिगराकोट ने पाटी युवा बिग्रेड को 2-0 सेटों से हराया। सेमीफाइनल मैच में पाटी ने लोहाघाट को 3-0 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया।

प्रतियोगिता के आयोजक कमल सिंह और संजय सिंह ने बताया कि विजेता टीम को आयोजन समिति की ओर से ट्राफी के अलावा 51 सौ रुपये तथा उप विजेता टीम को ट्राफी के साथ 25 सौ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दीपक भट्ट और विक्रम नाथ गोस्वामी ने रिबन काट कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के संचालन के लिए विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने आयोजन समिति को 2500 रुपये का नकद सहयोग दिया। इस मौके पर दीपक कापड़ी, राजू उपाध्याय, चिंता सिंह, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें