ढकना कृष्ण जन्मोत्सव में लकी ड्रा के विजेता को स्कूटी देते आयोजक।
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय के समीपवर्ती ढकना बडोला ग्राम पंचायत में भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा के साथ दो दिनी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का समापन हो गया। इस मौके पर श्रीमंत सरस्वती कलाकेंद्र धरसों के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर रंग जमाया। हास्य कलाकार राजू अटियाल, शुभम तिवारी के अलावा स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी।
श्यामराज मंदिर से भगवती मंदिर तक निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। समापन अवसर पर खेलकूद सहित अन्य प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह सामंत और भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। महोत्सव के संचालन में ग्राम प्रधान विनोद चौधरी, प्रकाश सिंह, प्रमोद चौधरी, जीवन चौधरी, चंदन चौधरी, छविदत्त, भुवन पांडेय, करम सिंह, कमल सिंह, प्रेम सिंह, सुरेश चनाई, कै. दीवान सिंह, मोहन सिंह, कैलाश भंडारी, मुकेश सिंह, विक्रम सिंह आदि ने योगदान दिया। महोत्सव कमेटी की ओर से सभी का आभार प्रकट किया गया।
लकी ड्रा में कवींद्र के नाम निकली स्कूटी
चंपावत। ढकना में आयोजित श्रीकृष्ण महोत्सव में आयोजित लकी ड्रा में डुंगरासेठी के कवींद्र सिंह के नाम प्रथम पुरस्कार के रूप में स्कूृटी निकली। जबकि चंपावत की रश्मि जोशी ने फ्रिज और फूंगर के गोपाल सिंह महर के नाम वाशिंग मशीन खुली। इसके अलावा खूना के नवीन सिंह बोहरा के नाम टीवी और भरछाना की दिया भट्ट के नाम साइकिल, खर्ककार्की के खीम जोशी के नाम प्रेशर कूकर निकला।