फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: संजू हंटर्स ने फाइनल में सनराइज चंपावत को हराया

Tue, 11 Nov 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के उचौलीगोठ में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल की विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जय मां पूर्णागिरि स्पोर्ट्स क्लब उचौलीगोठ की ओर से स्व. गिरीश सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में संजू हंटर्स ने सनराइज चंपावत को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

मंगलवार को तड़ागी पीपीएल सीजन 4 के फाइनल मैच में टॉस जीतकर संजू हंटर्स ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। सनराइज चंपावत ने 13.3 ओवर में 113 रन बनाए। इसमें दिनेश नेगी ने तीन विकेट झटके। जबकि धीरेंद्र यादव ने 31 रन बनाए। जवाब में संजू हंटर्स ने 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 119 रन बनाकर फाइनल जीत लिया। मनोज ने सर्वाधिक तीन विकेट गिराए। संजू हंटर्स के दिनेश नेगी को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में चंपावत सनराइज के अमन यादव को मैन आफ द सीरीज और बेस्ट गेंदबाज चुना गया। पूर्णागिरि पैंथर्स के जीवन मेहता को बेस्ट बल्लेबाज वन मेहता का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि सीएम कैंप कार्यालय के अधिकारी राजपाल चौहान ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। विशिष्ट अतिथि गणेश महर, हेम जोशी, विशन चंद रहे। मैच के अंपायर अभिषेक महर, जितेंद्र सामंत, स्कोरर रजत कुमार, सचिन महर रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें