टनकपुर (चंपावत)। जय मां पूर्णागिरि स्पोर्ट्स क्लब उचौलीगोठ की ओर से आयोजित तड़ागी पीपीएल सीजन तीन क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में संजू हंटर खटीमा ने सुपर ओवर में फाइनल की ट्राॅफी पर कब्जा जमाया।
शनिवार को आयोजित फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम आकाश जोशी, विशिष्ट अतिथि उचौलीगोठ के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश सिंह, समाजसेवी गोविंद सिंह सामंत, कृष्णानंद जोशी ने किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू हंटर खटीमा ने 15 ओवर में छह विकेट खोकर 121 रन बनाए। विक्की सामंत ने 56 रन और विजय ने दो विकेट झटके। जवाब में पिथौरागढ़ की टीम ने 15 ओवर में सात विकेट पर 121 रन बनाए। मैच बराबर होने पर सुपर ओवर से मैच का फैसला हुआ। इसमें संजू हंटर ने मैच जीता। विजेता टीम को ट्राॅफी प्रदान की गई।