फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के लिए ठेले से पानी ढो रहे संजय

Thu, 03 May 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे पाटी (चंपावत)।
विज्ञापन
पाटी में ठेले में पानी ढोता संजय पचौली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाटी में दिनोंदिन गहराते पेयजल संकट से लोग बेहाल हैं। नलों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने से लोग वाहनों से पानी ढोने को मजबूर हैं। संजय पचौली अपने ठेले से परिवार और पड़ोसियों के लिए हैंडपंप से पानी ढोकर जल संस्थान को आइना दिखा रहे हैं। वहीं जल संस्थान एक टैंकर तक नहीं भेज रहा। लोगों ने जल्द समस्या दूर नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ठेला लगाने वाले संजय पचौली दिनभर मेहनत मजदूरी करने के बाद शाम को रोज घंटों हैंडपंप में लाइन लगाने के बाद ठेले से पानी ढो रहे हैं। वहीं उनका ठेला पड़ोसियों का भी पानी ढोने के काम आ रहा है। एक बार में वह 50 से 100 लीटर पानी भर कर लाते हैं। दूसरी ओर विभाग की ओर से अभी तक अपने उपभोक्ताओं के लिए पानी की गाड़ी की व्यवस्था नहीं की गई है।

भुवन गहतोड़ी, सौबन मौनी, दीपक भट्ट, विक्रम गोस्वामी, अमित सिंह, बबलू सिंह आदि का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। विभाग को कई बार लिखित रूप से कहने और तहसील दिवस में इस मसले को उठाए जाने के बाद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। आक्रोशित लोगों ने कहा कि जल संस्थान लोगों के लिए पानी की व्यवस्था तो नहीं कर रहा है, मगर उपभोक्ताओं से बिल के रूप में मोटी रकम वसूल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें