फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया

Sun, 26 Mar 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में पथ संचलन करते आरएसएस के स्वयंसेवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
28 मार्च से शुरू नव वर्ष प्रतिपदा (2074) के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने रविवार को पथ संचलन किया।
विज्ञापन


इससे पहले रमेश गिरि की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग (चंपावत,  पिथौरागढ़ और डीडीहाट जिला) प्रमुख आनंद सिंह ओली ने नव वर्ष प्रतिपदा के अलावा संघ के सामाजिक योगदान की जानकारी दी। पथ संचलन एबीसी अल्मामतार  पब्लिक स्कूल से शिशु मंदिर तक हुआ।

कार्यक्रम में विभाग बौद्धिक प्रमुख ईश्वरी दत्त जोशी, विभाग समरसता प्रमुख राजेंद्र गहतोड़ी, नगर कार्यवाह हीराबल्लभ उप्रेती, गंगा  सिंह, विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य डॉ.मदन पाल, रोहित जी, गंगा सिंह, प्रताप सिंह, नवीन सौराड़ी, शंकर जोशी,  रुद्र सिंह बोहरा, चंद्र किशोर बोहरा, भुवन पांडेय, बची सिंह सहित बड़ी  संख्या में संघ के कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटी। पाटी में आरएसएस  के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में पाटी  बाजार के विभिन्न स्थानों से होते हुए पथ संचलन किया। न्यू कालोनी से होते  हुए तहसील चौराहा, मुख्य बाजार, जीआईसी चौराहा, स्टेशन, माराकोली होते हुए अस्पताल चौराहे तक पथ संचलन हुआ। इस मौके पर जिला कार्यवाह हरीश पंत, रवीश  पचौली, शेर सिंह बिष्ट, कमल भट्ट, दीपक भट्ट, बद्रीदत्त भट्ट, अमित लडवाल, तुलसी प्रसाद ओली, भगवान राम सहित काफी स्वयंसेवक मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें