जीजीआईसी सभागार में मंगलवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला स्तरीय कला महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें कंठ संगीत, वाद्य संगीत, नृत्य और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
बालक वर्ग के कंठ संगीत में मनोज विनवाल, योगेश वर्मा और गौरव कुमार पहले तीन स्थानों में रहे। बालिका वर्ग में अंजलि प्रथम, सुहानी द्वितीय और नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। वाद्य संगीत के बालक वर्ग में अमन विश्वकर्मा पहले और गौरव कुमार दूसरे, बालिका वर्ग में सीमा ओली पहले और अदिति दूसरे स्थान में रहीं। बालकों के नृत्य में योगेश पहले, अमन दूसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं में दिया बिष्ट पहले और मीरा दूसरे स्थान में रहीं।
चित्रकला में लखन प्रकाश पहले और करन विश्वकर्मा दूसरे और बालिकाओं में भारती टम्टा पहले और कविता पांडेय ने दूसरे स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन जगदीश जोशी और बंशीधर थ्वाल ने किया। इस मौके पर हरीश चंद्र गहतोड़ी, संजय जोशी, शांति जोशी, अशोक कुमार, कैलाश जोशी, शंकर दत्त पांडेय, सुरेश प्रसाद आदि ने सहयोग किया। चयनित छात्र-छात्राएं 15 और 16 नवंबर को देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगें।
नृत्य प्रतियोगिता में अमन और अदिति रही अव्वल
लोहाघाट (चंपावत)। जीजीआईसी में ब्लाक स्तरीय कला महोत्सव में अमन, अदिति, योगेश, अंजलि, करन, कविता, अदिति ने बाजी मारी। महोत्सव में चार राजकीय इंटर कॉलेजों के 35 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या मीना शुक्ला ने कला उत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में अमन ने पहला, अमित कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में अदिति ने पहला, हिमानी राय ने दूसरा और खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गायन में योगेश शर्मा, विनोद सिंह, सचिन कुमार, छात्राओं में अंजलि विश्वकर्मा, ललिता, रश्मि ठाकुर, पेंटिंग में करन विश्वकर्मा, रविंद्र कुमार, सचिन कुमार, छात्राओं में कविता पांडेय, नेहा पालीवाल, रिचा ठाकुर पहले तीन स्थानों में रहे। निर्णायकों के रूप में लीला कांडपाल, हेमंती भटट, हेमा जोशी, भूपेंद्र देव, ललिता पंत आदि ने सहयोग किया।