लोहाघाट में डाकबंगला रोड पर एलआईसी के पास पलटा टिप्पर।
- फोटो : चंपावत
एलआईसी कार्यालय के पास रेत से भरा टिप्पर पलट गया। टिप्पर पलटने के बाद चालक ने जैसे-तैसे बाहर निकल अपनी जान बचाई। इस दौरान घंटों जाम लग गया। पुलिस और अग्निशमन के राहत दल ने क्रेन से टिप्पर को हटाकर यातायात सुचारु करवाया।
बुधवार रात को डाक बंगला मार्ग पर टिप्पर (यूके 03 सीए/1777) एलआईसी कार्यालय के पास रेत उतारते वक्त अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ने बमुश्किल टिप्पर से निकलकर जान बचाई। टिप्पर पलटने से सड़क ऌऱ् वाहन का ईंधन बहने लगा। सूचना पर दरोगा हेमंत कठैत और फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दो घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन ने टिप्पर को रोड से हटाकर यातायात को सुचारु किया गया। पुलिस टीम ने वाहनों को रपटने से बचाने के लिए सड़क पर गिरे तेल में मिट्टी डाली गई।