फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत लदे ट्रक में शराब ले जाने की सूचना से हड़कंप

Sat, 11 Feb 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
वाहन में लदे रेत में डंडा डाल कर शराब तलाशते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चुनाव में मतदाताओं को परोसने के लिए ट्रक में रेत के नीचे शराब छिपाकर ले जाने की सूचना से पुलिस महकमे में खासा हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने चंपावत मार्ग पर वाहनों को रोककर सघन चेकिंग की। विशेषकर रेत लदे वाहनों की गहनता से तलाशी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि रेत लदे एक वाहन में शराब छिपाकर चंपावत को ले जाई जा रही है। इस पर सीओ आरएस रौतेला एवं कोतवाल वीसी शर्मा ने फोर्स के साथ चंपावत राजमार्ग पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। सीओ ने बताया कि रेत लदे कई वाहनों का पीछा कर तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें