फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिसंबर से टनकपुर और बनबसा में वार्ड दर वार्ड होगी कोरोना की सैंपलिंग

विज्ञापन
लोहाघाट थाने को सेनेटाइज करते फायर कर्मी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। स्वास्थ्य विभाग एक दिसंबर से टनकपुर और बनबसा के शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर सैंपलिंग शुरू करेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए रोस्टर भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि एक और दो दिसंबर को टनकपुर में वार्ड 11 में और बनबसा के वार्ड छह में सैंपलिंग होगी। तीन और चार को दिसंबर को टनकपुर के वार्ड सात और बनबसा के वार्ड सात में, पांच और छह दिसंबर को टनकपुर के वार्ड पांच व बनबसा के वार्ड छह में, सात और आठ दिसंबर को टनकपुर के वार्ड दो और बनबसा वार्ड एक में, नौ और 10 दिसंबर को टनकपुर के वार्ड छह और बनबसा के वार्ड दो में, 11 और 12 दिसंबर को टनकपुर के वार्ड चार और बनबसा के वार्ड तीन में, 13 और 14 दिसंबर टनकपुर के वार्ड आठ व बनबसा के वार्ड चार में सैंपलिंग होगी। इसके अलावा 15 और 16 दिसंबर को टनकपुर के वार्ड तीन, 17 और 18 दिसंबर को टनकपुर के वार्ड एक में 19 और 20 दिसंबर को वार्ड 9 और 21 व 22 दिसंबर को वार्ड 10 में शिविर लगाकर सैंपलिंग की जाएगी। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने स्वास्थ्य, पुलिस और राजस्व विभाग को आपस में सामंजस्य स्थापित कर सैंपलिंग अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। संवाद
एक परिवार के 12 लोग कोरोना संक्रमित
पिथौरागढ़। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार पांव पसारने लगा है। एमएच में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई, जबकि आरटीपीसीआर रिपोर्ट में एक ही परिवार के 12 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि रविवार को 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से बीसाबजेड़ क्षेत्र से एक ही परिवार के 12लोग आरटीपीसीआर रिपोर्ट में पॉजिटिव आए हैं। सभी को आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग परिवार के सभी सदस्यों पर नजर रखे हुए है। उन्होंने बताया कि एमएच में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है, जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा 27 पहुंच गया है। बेस अस्पताल कोरोना केंद्र में एक्टिव कोरोना केसों की संख्या 210 हो गई है। संवाद
छुट्टी से लौटा अग्निशमन कर्मी कोरोना संक्रमित
लोहाघाट (चंपावत)। एक अग्निशमन कर्मी के संक्रमित आने के बाद एहतियातन अग्निशमन केंद्र और पास में ही स्थित थाना परिसर को सैनिटाइज किया गया। सीओ ध्यान सिंह के निर्देशन में रविवार को अग्निशमन केंद्र के अग्निशमन अधिकारी श्याम बहादुर थापा के नेतृत्व में कार्यालयों और आवासीय कालोनी को सैनिटाइज किया गया। उन्होंने बताया कि छुट्टी से लौटकर आया एक कर्मी शनिवार को कोरोना संक्रमित आया था।
फोटो 29 एलएचजी03पी
विवाह समारोहों पर रखी जा रही खुफिया नजर
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन अब सख्त हो गया है। प्रशासन क्षेत्र में हो रहे शादी समारोह में नजर रखने लगा है।
एसडीएम आरसी गौतम ने कहा कि विवाह की अनुमति देने से पूर्व सभी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने की हिदायत दी गई है। साथ ही सभी समारोह पर खुफिया निगरानी भी रखी जा रही है। क्षेत्र में बीते एक माह में 25 विवाह समारोह को अनुमति दी गई है। जिसमें एक पक्ष की ओर से 100 लोगों को शामिल होने की इजाजत है।
कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में हुआ इजाफा
बनबसा (चंपावत)। पिछले एक सप्ताह में नेपाल से भारत आने वाले नेपाली नागरिकों में कोरोना पॉजिटिव निकले मरीजों की संख्या में खासी वृद्धि हुई है। सप्ताह भर में 36 नेपाली नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिन्हें नेपाल वापस भिजवाया गया। सप्ताह भर में चंपावत जिले में बाहरी क्षेत्रों से आए लोगों में से पांच लोग कोरोना पाजिटिव निकले हैं।
रविवार को नेपाल से आने वाले लोगों में चार और बाहर से जिले में आने वाले लोगों में से एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। नोडल अधिकारी डॉ. मो. उमर ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में नेपाल से आने वाले करीब 2700 नेपाली नागरिकों की जांच की गई। इनमें से 36 नेपाली नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए, उन्हें नेपाल स्वास्थ्य महकमे के सुपुर्द किया गया। उन्होंने बताया कि चंपावत जिले के प्रवेश द्वार जगबूड़ा पुल पर पिछले एक सप्ताह में कोरोना जांच में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं, जिन्हें क्वारंटीन किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें