बनबसा गावों की ओर बढ़ रही जंगल में भड़की आग।
- फोटो : अमर उजाला
चूनाभट्टा गांव के पास स्थित सालवानी के जंगल में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वन विभाग, पुलिस व फायर कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया।
चूनाभट्टा और चंदफार्म के बीच स्थित सागौन के जंगल में बुधवार को दिन में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग चंदफार्म और चूनाभट्टा गांव की तरफ फैलने लगी। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण कृष्णानंद कापड़ी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने टनकपुर से फायर विभाग की टीम को मौके पर बुला लिया। पुलिस, वन विभाग और फायर दल ने ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि अग्नि कांड में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। आग बुझाने में कां. उमेश जोशी, योगेश जोशी, एलआईयू के हरीश कन्याल, वन दरोगा भुवन चंद्र कांडपाल, राम प्रसाद, ग्रामीण दीपक रजवार, नवीन कापड़ी, दमकल विभाग के प्रभारी गोविंद राम की अगुवाई में टनकपुर से आए फायर कर्मियों ने सहयोग दिया।