फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागो रे जागो मतदाता आयो देश का महात्योहार... 

Wed, 03 Apr 2019 11:18 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
गीतों के माध्यम से लोगों को लोकसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करते पवनदीप राजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लोकसभा चुनाव के लिए शत-प्रतिशत वोटिंग के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु स्वीप की पहल पर  वायस इंडिया के विजेता और जिला आइकन पवनदीप राजन ने गीतों के जरिये लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जीवन कलौनी के निर्देशन में कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों के जरिये लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। उन्होंने ने जागो रे जागो मतदाता आयो देश का महा त्योहार गीत से शुरुआत की। इसके बाद पवनदीप राजन ने कुमाऊंनी और हिंदी में कई गीत प्रस्तुत कर लोगों को मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया। कलौनी ने 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के चलते मतदान दिवस के दिन लोगों से बगैर भय, लालच के मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम के आयोजन में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता, बीईओ हरेंद्र साह, भैरव राय, एसओ मनीष खत्री, मुकेश साह, ईश्वरी लाल साह आदि ने सहयोग किया।  ब्यूरो 

दिव्यांग मतदाताओं को दी ईवीएम से वोटिंग की जानकारी 
लोहाघाट (चंपावत)। स्वीप कार्यक्रम की पहल पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया। इस दौरान ईवीएम वीवीपैट मशीन के जरिये मतदान करने की जानकारी दी गई। वन पंचायत सभागार में दिव्यांग मतदाताओं को 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए दी जाने वाली विशेष सुविधाओं की जानकारी दी गई।  उन्होंने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के लिए बूथों तक पहुंचाने के लिए उपलब्धता के आधार पर डोली, व्हील चेयर सहायक साथी आदि सभी सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर जिला कल्याण अधिकारी डीडी आर्य, ईवीएम मास्टर ट्रेनर, दीपक कलौनी, दीपक गहतोड़ी, एमडी भट्ट आदि मौजूद थे। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें