फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालवानी के जंगल में लगी आग

Wed, 03 Apr 2019 11:23 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
बनबसा गावों की ओर बढ़ रही जंगल में भड़की आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चूनाभट्टा गांव के पास स्थित सालवानी के जंगल में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वन विभाग, पुलिस व फायर कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया। 
विज्ञापन


चूनाभट्टा और चंदफार्म के बीच स्थित सागौन के जंगल में बुधवार को दिन में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग चंदफार्म और चूनाभट्टा गांव की तरफ फैलने लगी। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण कृष्णानंद कापड़ी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने टनकपुर से फायर विभाग की टीम को मौके पर बुला लिया।  पुलिस, वन विभाग और फायर दल ने ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि अग्नि कांड में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। आग बुझाने में कां. उमेश जोशी, योगेश जोशी, एलआईयू के हरीश कन्याल, वन दरोगा भुवन चंद्र कांडपाल, राम प्रसाद, ग्रामीण दीपक रजवार, नवीन कापड़ी, दमकल विभाग के प्रभारी गोविंद राम की अगुवाई में टनकपुर से आए फायर कर्मियों ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें