फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीदों की याद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए पौधे

विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस पर बनबसा में कारगिल शहीद खीम सिंह कुंवर स्मारक पर मौजूद लोग। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर। कारगिल शौर्य दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सैनिकों के साथ कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों को नमन करते हुए शारदा रेंज के ककरालीगेट स्थित हर्बल गार्डन में पौधरोपण भी किया। जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में हर्बल गार्डन में कारगिल युद्ध लड़ने वाले राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व सैनिक नवीन चौहान, पूर्व सैनिक मनोज तिवारी, गोपाल राम के अलावा मंडल अध्यक्ष पूरन महरा, महामंत्री मुकेश जोशी, मदन कुमार, राजेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

बनबसा में शहीद खीम सिंह की माता को किया सम्मानित
बनबसा। कारगिल शहीद खीम सिंह कुंवर स्मारक पर हुए कार्यक्रम में शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी डिप्टी एसपी बीसी पंत ने कारगिल शहीद खीम सिंह की माता लक्ष्मी देवी को गौरव सेनानी कल्याण समिति की ओर से शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद की अध्यक्षता और जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में कै. हरीश कापड़ी, कै. गोविंद बल्लभ भट्ट, कै. मोहन चंद, सूबेदार देवीदत्त कापड़ी, हवलदार विक्रम सिंह खाती एवं जंगबहादुर थापा, थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, पूर्व सैनिक कै. रामचंद्र भट्ट, उत्तम चंद, नंदन सिंह खाती, शेर सिंह खोलिया, सू.मेजर माधवानंद भंडारी, सूबेदार कृष्णानंद कापड़ी, बुद्दीबल्लभ पांडेय, व्यापार मंडल प्रदेश मंत्री शंकर लाल वर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, विधायक प्रतिनिधि महेश मुरारी, रानी कापडी़, विमला सजवान आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें