फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों को खोलने से पूर्व किया जाएगा सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। शासन की जारी गाइडलाइन के अनुसार शिक्षा विभाग ने दो नवंबर से नौ से 12 तक की कक्षाएं संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी है। स्कूल में कक्षा संचालन से पूर्व सभी कक्षों को सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन

सीईओ आरसी पुरोहित ने बताया कि स्कूलों में सैनिटाइजेशन की जांच के लिए विभागीय अधिकारी जिले के चारों ब्लॉकों में स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि डीईओ माध्यमिक दिलेर सिंह राजपूत और उप शिक्षाधिकारी राजकिशोर बाजपेयी पाटी ब्लॉक के स्कूलों का निरीक्षण करेंगे, जबकि डीईओ बेसिक सत्यनारायण लोहाघाट और बाराकोट ब्लॉक, उपशिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट चंपावत, हरेंद्र शाह लोहाघाट, भानूप्रताप बाराकोट ब्लॉक के स्कूलों निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार पठन-पाठन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें