महाविद्यालय छात्रसंघ पदाधिकारियों ने ली शपथ
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय महाविद्यालय के नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया। प्राचार्य डॉ. आरके गुप्ता ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर बधाई दी। नवगठित छात्रसंघ कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने महाविद्यालय और छात्रों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
पहली बार हुए बनबसा राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव, छात्रा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पदों पर क्रमश: अंजली पांडेय, अनमोल सिंह, सरोज कश्यप, ललित मोहन जोशी, ललित मोहन गड़कोटी और रूबी निर्विरोध चुने गए थे।
छात्र उपाध्यक्ष पद पर नामांकन नही हो पाया था। शेष छह पदों पर एक एक नामांकन हो से सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। नवनिर्वाचित छात्रसंघ कार्यकारिणी एबीवीपी समर्थित है। शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य ने उन्हें विधिवत शपथ दिलाई। इससे पूर्व चुनाव अधिकारी डा. मुकेश कुमार ने छात्रसंघ पदाधिकारियों के विजयी होने की घोषणा की। इस मौके पर प्रवक्ता डॉ. गुरेंद्र सिंह, डॉ. दिनेश गुप्ता, डॉ. बीएन दीक्षित, भरत राज ओझा आदि मौजूद रहे।