फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 800 मीटर दौड़ में सचिन और ऊषा ने मारी बाजी

Sun, 12 Oct 2025 10:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत गोरलचौड़ मैदान में बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ के विजेता और अति​थि। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। गोरलचौड़ मैदान में रविवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हो गई। अंडर-17 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में राउमावि डुंगरालेटी के सचिन चंद और विवेकानंद विद्या मंदिर की ऊषा भंडारी ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में टनकपुर, चंपावत, पाटी, लोहाघाट, बाराकोट स्कूलों के 200 से अधिक बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि आनंद सिंह अधिकारी और विशिष्ट अतिथि अंचला बोहरा ने किया। प्रतियोगिता की शुरुआत 800 मीटर दौड़ के साथ हुई। अंडर-17 बालक वर्ग की दौड़ में मनोज सिंह द्वितीय, रोहित चंद तृतीय रहे। बालिका वर्ग में मनीषा जोशी द्वितीय व सरिता तृतीय रहीं। अंडर 19 बालक वर्ग में सुनील सिंह प्रथम, करन सिंह द्वितीय, हिमांशु तृतीय रहे।
बालिका वर्ग में प्रियंका धौनी प्रथम, प्रार्थना द्वितीय और आस्था तृतीय रहीं। 100 मीटर अंडर-19 बालिका वर्ग की दौड़ में दीक्षा, ज्योति गोस्वामी, कृतिका और अंडर-17 बालक वर्ग में मनीष ढेक, आयुष चौबे, साहिल सिंह और बालिका वर्ग में रियांशी, कुसुम व सुनीता महर पहले तीन स्थान पर रहीं। अंडर-14 बालक वर्ग की दौड़ में बालिका वर्ग में गुंजन देव प्रथम, राखी द्वितीय, लक्ष्मी तृतीय रहीं।
विज्ञापन

बालक वर्ग में ललित सिंह प्रथम, सूरज सिंह द्वितीय, हिमांशु सिंह तृतीय स्थान पर रहे। जिला खेल समन्वयक माध्यमिक प्रदीप बोहरा ने सभी का आभार जताया। प्रतियोगिता कराने में नीरज वर्मा, प्रदीप, तुषार वर्मा, अतुल नाथ, दीपक कन्याल, मुकेश टम्टा, किशोर जोशी आदि ने सहयोग दिया। वहां डीईओ बेसिक मान सिंह, माध्यमिक पीएस जंगपांगी, महेंद्र बोरा, जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन बिष्ट, स्वीप के जीवन कालोनी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें