फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: विज्ञान ड्रामा के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sun, 12 Oct 2025 10:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। एससीईआरटी और यूकॉस्ट देहरादून की ओर से रविवार को जीजीआईसी में दो दिवसीय चतुर्थ सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान और विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बच्चों ने विज्ञान ड्रामा, कविता पाठ के माध्यम से विज्ञान के महत्व को समझाया। विज्ञान ड्रामा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक नवीन पंत ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद के 200 से अधिक बच्चों के बीच विज्ञान ड्रामा, कविता पाठ, हिंदी, अंग्रेजी मॉडल और विज्ञान क्विज प्रतियोगिताएं होंगी। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने किया। विशिष्ट अतिथि एससीईआरटी अपर निदेशक पदमेंद्र सकलानी रहे। सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने जनपद में आयोजित वैज्ञानिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। संचालन नरेश जोशी ने किया। वहां प्रधानाचार्य जीआईसी उमेद सिंह बिष्ट, जीजीआईसी भुवनेश्वरी फोनिया, ललित मोहन बोहरा, ब्लॉक समन्वयक जीवन सोराड़ी, नवीन पांडेय, भुवन जोशी, नवीन बिष्ट, अनिल मिश्रा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें