फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी गांधी मैदान में लगने से मुख्य बाजार से गायब हुई भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। प्रशासन ने कोविड कर्फ्यू में ढील के दौरान लग रही फल और सब्जी की दुकानों को मंगलवार से शहर के गांधी मैदान में शिफ्ट कर दिया है। ग्रामीणों के लिए पीलीभीत चुंगी और पिथौरागढ़ चुंगी में फल सब्जी के लगाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन ने जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में रात्रि कर्फ्यू के साथ ही दिन में भी कोविड कर्फ्यू लागू किया है। फल, सब्जी, राशन और अन्य दैनिक जरूरत का सामान खरीदने के लिए दोपहर 12 बजे तक कोविड कर्फ्यू में ढील दी गई है।
कर्फ्यू में ढील के दौरान मुख्य बाजार में फल और सब्जी की दुकानें और ठेले लगने से मुख्य बाजार में सुरक्षित दूरी के नियम का पालन नहीं हो पा रहा था, जिसे देखते हुए प्रशासन ने फल, सब्जी की दुकानें और ठेले मुख्य बाजार से हटाकर गांधी मैदान में लगाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस व्यवस्था के शुरू होने से मंगलवार को मुख्य बाजार में लग रही भीड़ गायब नजर आई, वहीं लोगों ने सुरक्षित दूरी के साथ जरूरी सामान की खरीदारी भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें