फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरा देवी कन्याधन योजना के लाभ से वंचित छात्राएं भड़की, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
टनकपुर तहसील में प्रदर्शन करती गौरा देवी कन्याधन योजना से वंचित छात्राएं। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
गौरा देवी कन्याधन योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज छात्राएं मंगलवार को सड़क पर उतर आईं। उन्होंने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम दयानंद सरस्वती को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समाज कल्याण विभाग पर योजना का लाभ देने में टालमटोली का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दो साल पूर्व इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी गौरा देवी कन्याधन योजना के लाभ से वंचित छात्राएं मंगलवार को तहसील पहुंचीं। उन्होंने शासन-प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी छात्राओं ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2017 में इंटर की परीक्षा पास करने के बाद गौरा देवी कन्याधन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर समाज कल्याण विभाग में विधिवत आवेदन किया था लेकिन अब तक उन्हें लाभ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

पूछने पर विभाग के अधिकारियों का एक ही जवाब रहता है कि शासन से बजट अवमुक्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द उन्हें योजना का लाभ नहीं दिया गया तो वे आंदोलन की राह पकड़ेंगीं।
इधर एसडीएम ने छात्राओं को मामले में जल्द उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। प्रदर्शन करने वालों में मनीषा लोहिया, नम्रता राघव, विनिता पंत, अंजली, निकिता महर, नेहा बर्नवाल, मानसी शर्मा, किरन आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें