बनबसा फागपुर में आरसेटी बाजार में खरीदारी करती महिलाऐं।
- फोटो : अमर उजाला
एसबीआई ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) आंबेडकर ग्राम फागपुर में उद्योग विभाग के सहयोग से आयोजित तीन सप्ताह का प्रशिक्षण का समापन हो गया। आंबेडकर ग्राम फागपुर में 35 अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 21 दिनों तक उद्यमिता विकास प्रशिक्षण दिया गया।
समापन मौके पर प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री को प्रदर्शनी लगाई गई। उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक जीपी दुर्गापाल ने स्वरोजगार अपनाने वाली महिलाओं को विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में और बीओबी के शाखा प्रबंधक अजय कुमार ने स्वरोजगार स्थापित करने को सरकार द्वारा दी जाने वाली ऋण योजनाओं की जानकारी दी।
आरसेटी के निदेशक जनार्दन चिल्कोटी ने बताया कि 8 महिलाओं ने 25000 रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्या उर्मिला चंद, आरसेटी के विजय लडवाल, महेंद्र सिंह पटवा, लक्ष्मी शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।