फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

130 छात्राओं ने ली अपराजिता की शपथ

Sat, 22 Dec 2018 10:51 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम के तहत शपथ पत्र के साथ टनकपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल की छात्राएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के अंतर्गत टनकपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय कॉलेज में छात्राओं को सेहतमंद रहने के तरीके बताए गए। इस दौरान 130 छात्राओं ने अपराजिता के शपथ पत्र भरकर शपथ ली। 
विज्ञापन


टनकपुर अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मोहम्मद शाहिद ने छात्राओं को स्वस्थ रहने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने जाड़ों में किए जाने वाले खानपान, सुबह की धूप का सेवन और ठंड से बचाव की नसीहत दी।

डॉ .शाहिद ने खून की कमी से बचने के लिए हरी सब्जियों के सेवन के साथ पर्याप्त मात्रा में उबला पानी पीने की सलाह दी। स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास में अपराजिता के अंतर्गत नारी गरिमा को अक्षुण रखने के लिए 130 छात्राओं ने शपथ ली।
विज्ञापन


विद्यालय की वार्डन प्रेमा ठाकुर ने शपथ दिलाई। कहा कि छात्राओं का आत्मविश्वास जगाने में अपराजिता कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें