फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल क्लब चैंपियन बनी 

Sun, 22 Jan 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
रॉयल क्लब चैंपियन बनी  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेतीखान में जारी स्वर्गीय हर्ष देव ओली मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में रॉयल क्लब लोहाघाट ने ढेक इलेवन बिशुंग को एक विकेट से शिकस्त दे ट्राफी में कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल और शिक्षाविद सीएल वर्मा ने विजेता व उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन


ढेक इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 81 रन बनाए। इसमें राकेश ने 27 रनों का योगदान दिया। रॉयल क्लब की टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर विजयी लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस टीम के मिलन ने 15, भुवन धौनी और प्रवीन ने 13-13 रनों की पारी खेली। ढेक इलेवन के सुरेश ने पांच विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करने के लिए भुवन धौनी को मैन ऑफ द सीरिज का पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के लिए प्रदीप, सर्वोत्तम विकेट कीपर के लिए शंकर रावत, सर्वोत्तम क्षेत्र रक्षक का पुरस्कार रिंकू माहरा को दिया गया।

अंपायरिंग त्रिभुवन बोहरा व आलोक वर्मा, स्कोरिंग पंकज बोहरा और आंखों देखा हाल विजय देउपा व पंकज ने सुनाया। आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश राज देउपा, गोपाल मनराल, मुकेश डिक्टिया, दीपक मनराल, दिगराज बोहरा, विजय सिंह, मुकेश बोहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें