फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने पकड़ी लैदर जैकेट

Sat, 21 Jan 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
एसएसबी ने पकड़ी लैदर जैकेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम एसएसबी जवानों ने दो महिलाओं से 23 लैदर जैकेट पकड़ी। महिलाएं नेपाल से जैकेट भारत  बेचने के लिए ला रही थीं। जैकेट की अनुमानित कीमत 70 हजार रुपए बताई जा रही है। 
विज्ञापन


एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी के प्रभारी कमांडर निरीक्षक सी मघेश को सूचना मिली कि नेपाल की ओर से दो महिलाएं जंगल के रास्ते कुछ सामान लेकर आ रही हैं। उन्होंने महिला एसआई पूनम सुरीन, कां. सुनीता देवी, बबीता, कां. योगेश सिकरवार, अनिल चौधरी को सीमा पर सघन पेट्रोलिंग के निर्देश दिए।

इसी बीच एसएसबी जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या 805/8 सी के समीप दो महिलाओं को सिर पर कुछ सामान लेकर आते देखा। जब महिलाऐं भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर चुकीं तो एसएसबी महिला जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। एसएसबी की महिला जवानों ने सामान चेक किया तो उन्हें 23 चमड़े की जैकेट मिली।
विज्ञापन


एसएसबी प्रभारी ने बताया कि  पकड़ी गई महिलाएं यूपी के पीलीभीत की रहने वाली प्रिया और रामवती को मय सामान कस्टम के हवाले कर दिया है। जैकेटों की कीमत करीब 70 हजार रुपए है। कस्टम विभाग ने महिलाओं पर कस्टम एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें छोड़ दिया। जैकेेट कस्टम द्वारा जब्त कर ली गई हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें