फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रोस्टरवार बाल रोग विशेषज्ञ की सेवाएं 13 फरवरी को हो जाएंगी समाप्त

Tue, 04 Feb 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की रोस्टरवार सेवाएं 13 फरवरी को समाप्त हो जाएंगी। अस्पताल में चार बाल रोग विशेषज्ञों की तैनाती रोस्टरवार की गई। अब यह व्यवस्था समाप्त होने के बाद कैसे बच्चों का इलाज होगा। पूर्व की भांति अस्थायी तौर पर एसीएमओ डॉ.सीएस भट्ट को ही जिम्मेदारी दी जाएगी या फिर रोस्टरवार व्यवस्था फिर लागू होगी।
विज्ञापन

चंपावत अस्पताल में दिसंबर 2023 से बाल रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त चल रहा है। पूर्व में एसीएमओ बच्चों का इलाज कर रहे थे, लेकिन उनके विभागीय कार्यों के चलते बच्चों को आसानी से इलाज नहीं मिल रहा था। इसके बाद स्वास्थ्य महानिदेशक के आदेश पर जिला अस्पताल में महिला अस्पताल हल्द्वानी की डॉ. रेनू अग्निहोत्री 16 से 30 दिसंबर, उप जिला अस्पताल हल्द्वानी के डॉ. सुरेंद्र सिंह बिष्ट 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक, डॉ. बृजेश बिष्ट की 15 से 29 जनवरी की रोस्टरवार तैनाती की गई। अब डॉ. मेहरबान सिंह रावत 30 जनवरी से 13 फरवरी तक व्यवस्था के अनुसार बच्चों का इलाज करेंगे। इसके बाद रोस्टर व्यवस्था समाप्त हो जाएगी। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि महानिदेशक से इसे लेकर पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें