फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक प्रतियोगी यहां से अच्छी और यादगार यादें लेकर जाए: डीएम

Tue, 04 Feb 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। डीएम नवनीत पांडे ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में जनपद चंपावत के टनकपुर में भी वेन्यू बनाया गया है। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। जनपद में आने वाला प्रत्येक प्रतियोगी यहां से अच्छी और यादगार यादें लेकर जाए। इसके लिए हम सभी को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी लेते हुए कार्य करना है। इसके लिए अधिकारी सारी व्यवस्थाएं त्रुटिरहित रखकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाए।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील में डीएम पांडे ने राफ्टिंग डेमो खेल प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें बूम मंदिर, काकड़ी घाट, चरण माता मंदिर में राफ्टिंग प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर खेल आयोजन प्रबंधन के अधिकारियों और जिले के संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। डीएम ने आयोजन में कानून व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, बिजली, पानी, खान-पान समेत अन्य आवश्यक व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं बनाई जाएं।
डीएम ने खेल आयोजन प्रबंधन के अधिकारियों को कहा कि जिन होटल में प्रतिभागियों के रुकने की व्यवस्था की जा रही है, उनका भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाए। उनकी सुगमता के लिए हेल्प डेस्क बनाए जाएं।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से 7 से 10 फरवरी तक लगातार बूम घाट में गंगा आरती की जाएगी। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका टनकपुर को मंगलवार से क्षेत्र में सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार ब्लीचिंग व स्प्रे करें। सीएमओ को निर्देश दिए कि आयोजन के समय आयोजन स्थलों में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के साथ ही एंबुलेंस तैनात रखें। आयोजन प्रबंधन के पदाधिकारियों के साथ अधिकारी समन्वय बनाएं रखें। बैठक में एसपी अजय गणपति, सीडीओ संजय कुमार सिंह, एडीएम जयवर्धन शर्मा समेत खेल के इवेंट प्रबंधक अमनदीप, आशु, संजय घोष समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
6 से 10 फरवरी तक जिला स्तरीय अधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक
चंपावत। जिले के टनकपुर क्षेत्र में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तिथि 8, 9 और 10 फरवरी को राफ्टिंग का आयोजन प्रस्तावित है। डीएम नवनीत पांडे ने राफ्टिंग डेमो के आयोजन के दृष्टिगत जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को मुख्यालय में बने रहने के निर्देश देते हुए उनके अवकाश पर रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी को अपरिहार्य कारणों से मुख्यालय से बाहर जाना हो तो वह अनुमति के उपरांत ही मुख्यालय छोड़ेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें