फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठीक नहीं हुआ रोपवे, लधिया नदी में डूबे तीन युवक बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे चंपावत ब्लॉक के पोथ ग्राम पंचायत के खिरद्वारी और लोडियाल सेरा गांव को जोड़ने वाला रोपवे (रज्जुमार्ग) ठीक नहीं हो सका है। इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। रविवार को क्षेत्र के तीन युवा लधिया नदी में डूबने से बाल-बाल बचे। इन युवाओं को आसपास के लोगों ने सुरक्षित निकाल दिया।
विज्ञापन

लधिया नदी पर खिरद्वारी से लोडियाल सेरा के बीच 500 मीटर लंबा रोपवे 29 जुलाई से खराब है। रोपवे को चलाने वाला जनरेटर खराब होने से संचालन ठप है। इस वजह से आवाजाही में खतरा बढ़ रहा है। रविवार को सेरा गांव से खिरद्वारी जा रहे तीन युवक तेज बहाव में बह गए। सामाजिक कार्यकर्ता जीत सिंह ने बताया कि अजय बोरा (24), संदीप बोरा (18), अमन बोरा (22) हाथ पकड़कर नदी पार कर रहे थे। कुछ दूरी बाद उनका हाथ छूट गया और तीनों लोग बहने लगे। दो युवक तैरते हुए सुरक्षित किनारे पहुंच गए। इस बीच कुछ लोगों के प्रयास से बहते संदीप बोरा को किसी तरह बचा लिया गया। ग्रामीणों ने खतरे से बचाव के लिए रोपवे का जनरेटर सुधारने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें