फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ से अस्पताल कालोनी समेत कई मकानों की छत उड़ी

Fri, 07 Apr 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
लोहाघाट में गिरे ओले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात अंधड़ और ओलावृष्टि से क्षेत्र में काफी नुकसान पहुंचा है। ओलों की मार से फसलों को नुकसान हुआ है। अंधड़ से कई मकानों और राजकीय अस्पताल के आवासीय कालोनी के मकान की छत उड़ गई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को करीब 9 मिलीमीटर बारिश हुई। चंपावत का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। लोहाघाट, बाराकोट, पाटी, गुमदेश, रीठा साहिब, धौन, अमोड़ी, स्वांला, कोटकेंद्री, सेलागाड़, कालीगूंठ सहित पूर्णागिरि क्षेत्र में ओलावृष्टि के कारण किसानों द्वारा लगाए गए शिमला मिर्च, बैगन, गोभी, कद्दू आदि के पौधों के अलावा मेथी, पालक, धनियां को काफी नुकसान पहुंचा है, वहीं आड़ू, खुमानी, संतरा, माल्टा के पेड़ों में आए फूल गिर गए हैं। ओलावृष्टि से कई किसानों के पॉलीहाउसों को भी नुकसान पहुंचा है। 

 बनबसा में भी ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्रगतिशील किसान पुष्कर कापड़ी, हेमेंद्र सिंह रावत, युजिन जार्ज ने बताया कि गेहूं की खड़ी फसल और खेतों में कटे गेहूं को ओलों और बारिश से नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें